[ad_1]

-घटनास्थल से तेलुगु में लिखी चिट्ठी मिली, जांच शुरू
सूरत, 8 मार्च (हि.स.)। सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। मृतकों में माता-पिता और पुत्र हैं। घटनास्थल से तेलुगु भाषा में लिखी चिट्ठी मिली है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गृह स्वामी ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली।
पुलिस उपायुक्त पिनाकिन परमार ने बताया कि लिंबायत के रुस्तमपुरा पार्क के प्लॉट नंबर ए-78 में एक परिवार के तीन लोगों के शव होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की तो घर के अंदर तीनों के शव पड़े थे। इनके नाम सोमेश भीक्षापति झील्ला (38), अंबिका ऊर्फ निर्मला झील्ला (28) और ऋषि (7) हैं।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सोमेश ने किसी कारणवश अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घर की जांच के दौरान तेलुगु भाषा में लिखी एक चिट्ठी मिली है। इसके साथ एक मोबाइल भी प्राप्त हुआ है। इसमें एक वीडियो मिला है, जो आत्महत्या से कुछ समय पूर्व का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में कई आयामों को लेकर अलग-अलग दिशा में जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/दधिबल