Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जालौन, 23 जनवरी (हि.स.)। विषेश समुदाय के व्यक्ति ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से धर्म विरुद्ध टिप्पणी कर दी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक जनपद के माधोगढ़ कोतवाली के उप निरीक्षक नन्हेलाल ने बताया कि फैजान पुत्र इस्माइल उर्फ लला सिद्दीकी निवासी ग्राम सिहारी थाना माधोगढ़ ने दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से दूसरे धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर दी। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। इस मामले में लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। प्रकरण में एसआई ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/मोहित