[ad_1]

सिलीगुड़ी, 16 जनवरी (हि.स.)। सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने बंगाल-बिहार सीमांत इलाके से मंगलवार तड़के 31 भैंसों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम मोहम्मद जब्बार और भावना बाबू है। दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के रहने वाले है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से असम जाते समय बंगाल-बिहार सीमांत इलाके के चक्करमारी में एक कंटेनर को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर से 31 भैसें बरामद हुई। जब भैंसों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखने पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। वहीं, कंटेनर के चालक व सहचालक को गिरफ्तार कर लिया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन /गंगा