[ad_1]

–मासूम बच्ची के शव की अंग तलाशने में जुटी पुलिस
–दो पड़ोसियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
हमीरपुर, 13 जनवरी (हि.सं.)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में मासूम बच्ची का सिर और एक अंग तथा कपड़े तो पुलिस ने बरामद कर लिए। लेकिन तमाम प्रयास करने के बावजूद शरीर के और हिस्से अभी तक नहीं मिल सके हैं। हालांकि शनिवार को पीड़ित के दो पड़ोसियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने शनिवार को कोतवाली में बैठकर घटना की समीक्षा करने के साथ जांच टीम को भी निर्देशित करती रही। पढ़ोरी निवासी रवि गुप्ता की डेढ़ वर्षीय बालिका सृष्टि बीते 20 दिसम्बर की शाम चार बजे दरवाजे के सामने खेलते हुए गायब हुई थी। घटना को लेकर पुलिस हर तरीके से जांच पड़ताल करती रही। लेकिन किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची। शुक्रवार को मासूम बेटी का कटा सिर और शरीर का एक अंग कुत्ते घसीटते मिले, तब घटना का खुलासा हो सका। क्षेत्राधिकारी श्रेयश त्रिपाठी घटना के बाद पूरे दिन पुलिस टीम के साथ लगे गांव में पूछताछ करते रहे। अभी तक पुलिस मासूम के अपहरण और हत्या की गुत्थी सुलझाने में नाकामयाब है।
–मासूम की हत्या के बाद भी अंग नहीं मिले
सवाल इस बात का है कि अगर उस मासूम की हत्या कर जमीन में दफनाया होता तो पूरे शरीर को एक साथ क्यों नहीं फेंका। क्योंकि मिले हुए सिर में न तो मिट्टी के निशान थे और न दफनाने के कोई संकेत। शव में कीड़े जरूर पड़े हुए थे। जिससे ऐसा लगता है कि यह 8-10 दिन पूर्व का हो सकता है। दूसरा सवाल यह है कि उसका पूरा शरीर हत्यारे ने क्यों नहीं बाहर फेंका और गांव के निकट ही यह क्यों डाला गया। नदी नालों या कुएं में भी फेंका जा सकता था।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज//विद्याकांत
[ad_2]