Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने जयपुर कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) तहत सांगानेर सदर एवं मुहाना थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो पिस्टल जब्त की गई है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘‘आग’’ के तहत सीएसटी ने सांगानेर सदर एवं मुहाना थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अनवर खान (27) निवासी जहाजपुर जिला भीलवाड़ा हाल सायरपुरा सांगानेर सदर जयपुर और विजय सिंह (24) निवासी सेपउ जिला धौलपुर हाल मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से दो पिस्टल जब्त की गई है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित अनवर खान यह अवैध हथियार पिस्टल अपना शौक पूरा करने व इलाके में दहशत फैलाने के लिये धौलपुर निवासी विजय सिंह से हथियार खरीद कर लाया था। वहीं गिरफ्तार आरोपित विजय सिंह यह अवैध हथियार अपने गांव राजा का नंगला जिला धौलपुर से लेकर आता है और जयपुर में सप्लाई करता है। पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी कर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने में लगी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर
[ad_2]