[ad_1]

देवरिया, 12 मार्च (हि.स.)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के परुवाडीह के रहने वाले सूरज सिंह (35) पुत्र गोरख सिंह का ससुराल रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में गोविन्दपुर में अमर जीत (साले) के घर पत्नी मनीषा के साथ आए थे। पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
दुसरी तरफ सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा के रहने वाले विश्व जीत चौहान (28) पुत्र सत्य प्रकश का गाँव के समीप रेलवे ट्रैक शव पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच शुरू कर दी।
हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति
/मोहित