Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मेरठ, 13 जनवरी (हि.स.)। मवाना थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे तीन युवकों पर स्कूटी सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो सगे भाईयों समेत तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मवाना थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शनिवार को कार्तिक, रितिक, अश्विनी अपने खेतों पर काम कर रहे थे। उसी समय स्कूटी सवार दो युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग कर दोनों आरोपित फरार हो गए। इस फायरिंग में दो सगे भाई कार्तिक व रितिक पुत्र जितेंद्र तथा अश्विनी पुत्र जसपाल गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहीं महिलाएं और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर दी है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह के अनुसार, घायल और हमलावर आपस में ताऊ-चाचा के बेटे हैं। घायल परिवार की ओर से भूरा और कुलदीप पुत्र बब्बू के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आपसी विवाद में यह फायरिंग की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/मोहित
[ad_2]