[ad_1]

पश्चिम चंपारण(बगहा), 21जनवरी(हि.स.)।भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस और रामलल्ला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर विधि व्यवस्था और असामाजिक गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से रविवार की शाम एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बराज बी कंपनी और वाल्मीकि नगर पुलिस के द्वारा जॉइंट पेट्रोलिंग की गई।
थानाध्यक्ष विजय कुमार राव ने बताया कि गंडक बराज की खुली सीमा के रास्ते नेपाल और अन्य क्षेत्रों से लोगों का वाल्मीकि नगर क्षेत्र में लगातार आगमन हो रहा है।थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को कायम रखने एंव भय मुक्त माहौल का निर्माण करने के उद्देश्य से एसएसबी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र मुख्य मार्ग सहित हर चौक चौराहे क्षेत्र में जॉइंट पेट्रोलिंग की गई। ताकि अपराध और अपराधियों पर नकेल लगाया जा सके। एसएसबी का नेतृत्व गंडक बराज कंपनी कमांडर सह इंस्पेक्टर जंगराज सिंह के नेतृत्व में खोजी कुत्तों को भी शामिल किया गया।
इस संयुक्त पेट्रोलिंग के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध वस्तु या अनजान व्यक्ति जिसकी एक्टिविटी संदिग्ध लगे तो देखते ही तत्काल इसकी सूचना एसएसबी या पुलिस को दें। ताकि अपराध को घटित होने से पहले नियंत्रित किया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद नाथ तिवारी/चंदा