Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार,10 जनवरी (हि. स.)। सदियों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव सम्पूर्ण देवभूमि में मनाया जाएगा। उत्तराखंड में इन दिनों विश्व हिन्दू परिषद समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 32 आनुषांगिक संगठन राम काज में जुटे हैं।
उत्तराखंड में विभिन्न मंदिरों समेत 20 हजार से अधिक स्थलों पर विशाल एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की जा रही है। रामलला के विराजमान होने पर शाम को दीपोत्सव मनेगा। घरों मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही घरों प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सजावट की जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद की अगुआई में इन दिनों राज्यभर में जगह-जगह कलश यात्राएं, घर संपर्क कर पूजित अक्षत वितरण जैसे कार्य चल रहे हैं, 15 जनवरी तक यह क्रम चलेगा।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में 16 हजार से अधिक गांवों और सभी 105 शहरों में लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह से ही मंदिरों समेत इन सभी स्थलों पर सुंदरकांड पाठ, कीर्तन-भजन के कार्यक्रम होंगे, जो दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। दोपहर 12 से एक बजे तक सभी लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखेंगे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा।
22 जनवरी की शाम को उत्तराखंड में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। घरों, मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही, घरों, प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सजावट की जाएगी। इस सिलसिले में व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों से रामभक्तों से वार्ता हो चुकी हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देवभूमि उत्तराखंड से ढाई सौ संत भी शामिल होंगे। इनमें सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोठारी, आचार्य महामंडलेश्वर हैं। यही नहीं, राज्य के 13 अन्य विशिष्ट जन भी समारोह में आमंत्रित किए गए हैं।
हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत
/रामानुज
[ad_2]