[ad_1]



– शाम पांच बजे विश्व का सबसे बड़ा दीपक होगा प्रज्वलित
– साढ़े सात करोड़ की लागत से निर्मित है 300 फिट का दीपक
अयोध्या, 19 जनवरी (हि.स.)। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को हर तरह से ऐतिहासिक बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसमें न सिर्फ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का योगदान है, बल्कि आस्थावानों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया है।
इसी क्रम में आज शाम आयोध्या में दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाकर रिकार्ड बनाने की तैयारी है। शाम 5 बजे यह दीपक जलाया जायेगा और इसी के साथ श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारंभ हो जायेगा। राम नगरी में रामघाट स्थित तपस्वी छावनी में जलाई जाएगी। यह दीपक सवा कुंटल रुई की बत्ती और दस हजार लीटर तेल से प्रज्वलित होने वाली रामज्योति के रूप में जानी जाएगी। इसका नाम ‘दशरथ’ रखा गया है।
तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इसे तैयार करने में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि सभी तीर्थों की मिट्टी, जल, समुद्र का जल और गाय के घी से इस अद्भुत दीपक को तैयार किया गया है। इस दीपक का नाम ‘दशरथ’ दीपक रखा गया है। आज शाम 5 बजे इस राम ज्योति के नर नारी और किन्नर साक्षी बनेंगे। इसमें सबसे पहले सीता के मायके नेपाल से आया 108 टीन तेल डाला जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत /राजेश