Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



गाजियाबाद, 03 जनवरी (हि.स.)। खोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 55 वर्षीय शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक का शव आज उनके कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एसीपी (इंदिरापुरम) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा पुलिस को नेहरू गार्डन चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा पहचान के प्रयास किये। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश मिश्रा के रूप में हुई है इनकी उम्र लगभग 55 वर्ष है । आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि ये शराब पीने के आदी थे और यहा पर ये अकेले किराये के मकान में रहते थे । कमरे में श्री मिश्रा मृत पाये गये है। इनकी पीठ पर एक चाकू का वार पाया गया है । उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली/बृजनंदन
[ad_2]
Source link