[ad_1]

नगांव (असम), 12 मार्च (हि.स.)। राज्य में पशुओं की चोरी का सिलसिला जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के नगांव जिलांतर्गत रोहा के बगरीगुड़ी से चार गायों की चोरी हो गईं। बगरीगुड़ी में शशि लस्कर के घर की गौशाला से गायों की चोरी हुई है।
लस्कर ने पुलिस को बताया है कि आज तड़के पशुओं की आवाज सुनकर जब तक वह अपनी गौशाला में पहुंचा तो उसने देखा की एक भी गाय नहीं है। चोर गाय लेकर फरार हो गये थे। शशि लस्कर ने रोहा पुलिस थाने को घटना की जानकारी देते हुए इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है।
उल्लेखनीय है कि रोहा में गायों की चोरी की लगातार घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद