[ad_1]


धर्मशाला, 08 मार्च (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने करियाने की दुकान से आधा किलो से अधिक चरस बरामद की है। थाना नूरपुर के वार्ड नम्बर पांच में नशा तस्करों के खिलाफ की इस कारवाई में पुलिस ने चमन लाल पुत्र सतपाल सिंह निवासी वार्ड नम्बर पांच नूरपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से उसकी करियाने की दुकान की तलाशी के दौरान 512 ग्राम चरस बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी चमन लाल पुत्र सतपाल एक शातिर व अभयस्थ अपराधी है। इस पर और भी कई मामले दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील