[ad_1]

दरंग (असम), 27 जनवरी (हि.स.)। दरंग जिला मुख्यालय शहर मंगलदै पुलिस ने छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात को मोआमारी में पिकनिक पार्टी पर हुए हमले में शामिल मंगलदै के निकटवर्ती बागपारी निवासी छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में बाबुल अली, मतलेब अली, मालेक अली, आमिर, हामिद अली शामिल हैं। मंगलदै पुलिस ने बीती रात में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मंगलदै सदर थाने में पूछताछ चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद