[ad_1]

मुंबई, 21 फरवरी, (हि. स.)। ज्योति-कलश एजुकेशन ट्रस्ट मुंबई द्वारा संचालित जीवदानी विद्यावर्धिनी हिंदी हाईस्कूल का 32वां वार्षिकोत्सव गुरुवार, 22 फरवरी 2024 को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। अण्णासाहेब वर्तक हॉल, रेलवे स्टेशन के पास, विरार (प.) में होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के सम्मानित लोग बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। वार्षिकोत्सव में शिक्षाविद रामकृष्ण वर्मा, शिक्षा प्रेमी विलासबंधू चोरघे, प्रतिभा नरेन्द्र पाटील, साहित्यकार एड. नयन जैन, शिक्षाप्रेमी प्रमेद्र मिश्रा, साहित्यकार दिनेश वैशवारी, बंशीधर शर्मा, सुरेद्रनाथ सिंह, संदीप सिंह, पत्रकार रमेश पटेल, लक्ष्मणराव पाटोले मौजूद रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. जगदीश शास्त्री, शुभाकांक्षी शिवरतन गग्गड़, प्रधानाचार्य डॉ. शशिकुमार पांडेय की देखरेख में स्कूल के शिक्षक-कर्मचारी वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
हिन्दुस्थान समाचार