[ad_1]

-भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता 20 वर्ष पुराने दलाल- जिला कांग्रेस अध्यक्ष
दरंग (असम), 07 मार्च (हि.स.)। दरंग जिले में कांग्रेस के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल तुरंत बाद दरंग जिला अध्यक्ष माधव राजबंशी ने जिला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि आज भाजपा में शामिल होने वाले लोग कांग्रेस के 20 साल पुराने दलाल हैं। जो भाजपा में शामिल हुए हैं, वे पार्टी की राजनीति नहीं कर रहे हैं, वे ठेके करने के लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दरंग कांग्रेस अब दलाल मुक्त है। कांग्रेस सदस्य भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। केवल 20 वर्ष पुराने दलाल ही इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बसंत दास विधायक का काम खत्म होते ही सभी कांग्रेस में लौटेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राजबंशी ने कहा कि भाजपा भ्रम पैदा करने के प्रयास में लगी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद