[ad_1]

कामरूप (असम), 28 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण कामरूप के छयगांव के ओगुरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। छयगांव में खरखरी नदी से अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक युवक की पहचान बिहदिया निवासी मनोज ठाकुरिया के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि मनोज ठाकुरिया नामक युवक बीती रात से ही लापता था। इसी दौरान नदी के किनारे मनोज की ग्लैमर बाइक (एएस-25एच-3841) के साथ लॉन्ग पैंट-जूता बरामद किया गया। दूसरी ओर, कुछ दूरी पर, एक खून से रंगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया।
परिजनों का दावा है कि मनोज हत्या का शिकार हुआ है। छयगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दिया है। शव को पुलिस ने नदी से बरामद कर लिया है। मृतक मनोज के शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे हैं। सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से भी वार के निशान पाये गये हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद