Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



– भक्ति-भाव से लबरेज कलाकारों ने की राम की वंदना
अयोध्या, 18 जनवरी (हि.स.)। रामकथा और रामायण परंपरा पर आधारित गीतों की श्रृंखला… प्रभु श्रीराम की महिमा का बखान और उनका गुणगान। श्रीराम जन्मभूमि पर आतिथ्य सत्कार का आदर्श प्रस्तुत करता भव्य-दिव्य तुलसी उद्यान, भक्ति-भाव से लबरेज कलाकारों के सुराें से सजी महफिल, रामधुन में मगन श्रोता, फूल-पत्तियों से सजा मंच और रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटें सांस्कृतिक मंच की सुंदरता को चार चांद लगा रही थीं। मौका का रामोत्सव का।
तुलसी उद्यान में रामोत्सव मंच पर आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने तेलुगु भाषा में राम की वंदना की तो राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया लोक नृत्य प्रस्तुति की। वहीं सिक्किम के कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। महिलाएं और कन्याएं पहाड़ी वेशभूषा में संगीत और भजनों पर नृत्य कर रही थीं। पारंपरिक वेषभूषा में सजे कलाकारों में लोक संस्कृति की झलक दिख रही थी। रामोत्सव में पहुंचे लोगों की आंखों में उमंग और उत्साह झलक रहा था। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया।
रामोत्सव सबके राम की मर्यादा के बीच समाज को राममय सूत्र में बांधने के संकल्प का और पुख्ता कर दिया। साथ ही यह आयोजन सबके हृदय में आस्था की ज्योति भी जला गया। रामोत्सव कार्यक्रम में जय श्रीराम के उद्घोष से लोगों ने 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि को अपने मन-मंदिर में बसाने का दम भरा।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/राजेश