Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नैनीताल, 05 फ़रवरी (हि.स.)। नगर निवासी एक 21 वर्षीय युवती पिछले तीन दिनों से गायब है। हर संभव स्थान पर तलाश के बाद भी उसके न मिलने पर उसके माता-पिता मल्लीताल कोतवाली पहुंचे और उसकी तलाश करने की गुहार लगायी। गुमशुदा युवकी के पिता की प्राथमिकी पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है।
नगर के सात नंबर निवासी भगवत प्रसाद ने कोतवाली मल्लीताल में प्राथमिकी दी है कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री बीती 2 फरवरी की सुबह 5 बजे बिना बताये अचानक कहीं चली गयी। तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। नगर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि युवती की तलाश के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द उसे तलाश लिया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज