Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-फर्जी अकाउंट से पैसे मांगने की शिकायत के बाद विधायक ने लिखाई थी प्राथमिकी
अहमदाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। अहमदाबाद के वेजलपुर के भाजपा विधायक अमित ठाकर के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से रुपये मांगने के दो आरोपितों को साइबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ में कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
अहमदाबाद के वेजलपुर के विधायक अमित ठाकर का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके फ्रेंड सर्किल में रुपये की मांग की जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर विधायक ठाकर चौंक गए और साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपने सोर्स से जानकारी जुटानी शुरू की। आईपी एड्रेस के जरिए बाद में इन आरोपितों का लोकेशन राजस्थान के भरतपुर जिले में मिला। पुलिस ने गुपचुप ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/आकाश