Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल शुरू
अब तक दो लाख 90 हजार ने किया है घर के लिए आवेदन
चंडीगढ़, 1 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पात्र लोगों को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के लिए गुरुवार को पंजीकरण पोर्टल का शुभांरभ किया।
योजना के तहत अपना प्लाट सुरक्षित करने के लिए यह पोर्टल गुरुवार से लाइव हो गया। पात्र आवेदक अब हाउसिंग फॉर आल विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। शुरूआती चरण में 14 शहरों में 10,542 प्लाट पात्र लोगों को दिए जाएंगे। लगभग 15 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्लाट आवंटन प्रक्रिया में घुमंतु जाति, विधवा तथा अनुसूचित जाति के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही फ्लैट के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को फ्लैट देने के लिए भी जल्द आवश्यक कार्यवाही करें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर परिवार को अपना घर देने के उद्देश्य से शुरू की गई ’प्रधानमंत्री आवास योजना’ के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ’मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ सितंबर 2023 में प्रारंभ की थी। जिसके तहत शहरों में रहने वाले वाले लगभग 2.90 लाख ऐसे परिवारों ने घर के लिए आवेदन किया गया था, जिनके पास अपना घर नहीं है और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इसमें प्लाट के लिए लगभग 1.51 लाख तथा फ्लैट के लिए करीब 1.38 लाख लोगों ने आवेदन किया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल पर आवेदकों का आवेदन करते समय 10 हजार रुपये की बुकिंग राशि जमा करवानी होगी। पोर्टल पर प्लाट बुकिंग के प्रथम चरण में 14 शहरों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं, जिनमें चरखी दादरी, गोहाना, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, जगाधरी, सफीदों, पिंजौर, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, पलवल और जुलाना शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील