[ad_1]

सिरसा, 19 फरवरी (हि.स.)। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने यूनिट प्रधान बाबूलाल व जेई एसोसिएशन के जिला प्रधान किशोर कंबोज की संयुक्त अध्यक्षता में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे सिटी, डबवाली व सब अर्बन एसईएन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मंच का संचालन सुखेदव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन व इंद्रजीत असीजा ने संयुक्त रूप से किया।
उप राज्य प्रधान अविनाश कंबोज ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक्सईएन सिटी डिवीजन सिरसा को आंदोलन करने का नोटिस दिया था। निगम अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। जल्द ही सर्कल स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रिकवरी व बिजली चोरी पकड़ने के लिए के लिए दूर दूर तक जाना पड़ता है। आने-जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है। पोल अन्य सामान ढोने के लिए कोई साधन नहीं है। जिस कारण आम जनता का भी काम लेट हो जाता है और इसके लिए कर्मचारियों को ही दोषी ठहराया जाता है। जिस कारण मानसिक रूप से भी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण यूनियन को मजबूर होकर आंदोलन शुरू करना पड़ रहा है।
इस मौके पर सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, बिंद्र मान जेई,हरमीत सिंह जेई, मदनलाल सर्कल सचिव, गुरलाल सिंह जेई, मीतचंद सब यूनिट प्रधान सिटी,कश्मीर सिंह जेई कालांवाली, सतबीर कुंडू प्रेस सचिव, गोपाल उपाध्याय, कर्ण सिंह सबयूनिट प्रधान जीवन नगर, कमलेश, गुलबाग सिंह, भूपेंद्र जेई, सलविंद्र जेई, विकास खुराना जेई, रमेश सिहाग जेई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव