[ad_1]
पटना, 12 मार्च (हि.स.)। बिहार में गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र गया-पटना मार्ग एनएच-83 एक बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बीती देररात हताहत सभी युवक बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के रहने वाले थे।
ये सभी चाकंद थाना क्षेत्र के किसी गांव में बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बाइक (बीआर-02-बीके-3839) सवार चारों युवक जैसे ही खिजरसराय रोड से एनएच पर उतरे थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर फरार हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द
/मुकुंद