Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जबलपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में रविवार को फीलिंग क्षेत्र में डेटोनेटर की चपेट में आने से एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को निर्माणी के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि फीलिंग क्षेत्र 9 में यह हादसा हुआ उस समय हुआ जब एक कर्मचारी फीलिंग करते समय डेटोनेटर से झुलस गया। साथी कर्मचारी के साथ हुए हादसे से बाकी के कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया| उल्लेखनीय है कि बीते कुछ माह से हादसों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पिछले माह में तीन हादसे हो चुके हैं जिसको लेकर कर्मचारियों का कहना है की टारगेट पूरा करने के लिए दबाब बनाया जा रहा है| घायल कर्मचारी के समुचित इलाज का प्रबंध फैक्टरी प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक/मुकेश