[ad_1]

हमीरपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव में बुधवार को दोपहर में शराब के नशे में पुलिया से पानी में गिर जाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के डामर गांव निवासी सुनील कोरी(35) पुत्र छन्नी लाल दोपहर में सड़क किनारे बनी पुलिया में नशे की हालत में बैठा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह पानी में गिर गया। तथा काफी देर तक पानी में पड़ा रहा, जब तक जानकारी हुई तो परिजन उसे लेकर सीएससी में आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी सीमा व अर्श व ऋचा मायके में है। घटना की जानकारी उसे दी गई है। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश