[ad_1]

बेतिया, 11 फरवरी (हि.स.)। बेतिया पुलिस जिला स्थित बैरिया थाना के पुलिस ने खड्डा पुल के समीप से एक बाईक के साथ दो धंधेबाज को दारु के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामद अवैध दारू को गंडक के रास्ते बेतिया ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार धंधेबाज राजू पटेल व आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।आकाश ताधावा का रहेने वाला है जबकि दूसरे धंधेबाज मुफाशिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है।अवैध दारू के धंधे में प्रयोग किया गया एक बाईक भी जप्त की गई है।
इन धंधेबाजों के पास से 12 लीटर शराब जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की पूजा को देखते हुए गंडक के सभी घाटो पर चौकसी बढ़ा दी गई है।आने जाने वाले नावों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।एक गस्ति दल को लगातार चंपारण तटबंध के किनारों पर गंडक घाट के आस पास गस्त लगाने का भी निर्देश दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक