Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जोधपुर, 02 मार्च (हि.स.)। शहर के बनाड़ क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को शातिर ने जानपहचान का फायदा उठाकर अपनी ठगी का शिकार बना दिया। बिटकाइन में निवेश के नाम पर 35 लाख रुपये लिए। मगर ना तो फर्म में खाता खुलवाया और ना ही दी गई रकम को लौटाया। पीडि़त ने अदालत में इस्तगास दायर कर अब बनाड़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने इसमें अब अग्रिम जांच आरंभ की है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि बनाड़ निवासी अशोक डांगी पुत्र पीराराम डांगी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी जानपहचान चितौडग़ढ़ के रहने वाले राज वैष्णव उर्फ राजकिंग से वर्ष 2022 में हुई थी। राज वैष्णव ने उसे बिटकाइन में निवेश करने के साथ बड़े मुनाफे को प्रलोभन दिया। इसके झांसे में आकर उसने अपने दादा की जमीन पर लाखों को लोन ले लिया। फिर खुद के पास भी जमा राशि शेयर बाजार और मजदूरी के रुपये आरोपित को दे दिए। आरोपित को 35 लाख रुपये सितंबर 2022 में दिए गए। बाद में वह आनाकानी और टालमटोल जवाब देता रहा और रुपये हड़प कर गया। बनाड़ पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर अब धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें पड़ताल आरंभ की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप