Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]








यमुनानगर, 11 जनवरी (हि.स.)। इण्डियन नेशनल लोकदल पार्टी जिला यमुनानगर सुढैल निवासी अर्जुन सुढैल को पुनः पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बना कर उन पर विश्वास जताया है। अपनी इस नियुक्ति पर अर्जुन सुढैल ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सतबीर सैनी का आभार व्यक्त किया।
इनेलो प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढैल ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वो पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहेंगे। जनता के मुद्दों व समस्याओं को टीवी चैनल, अख़बार व सोशल मीडिया के माध्यम से मुखरता से उठाने तथा आमजन के कार्यों का समाधान कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि वो लगातार तीसरी बार इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गये। उन्होंने यमुनानगर जिला प्रधान व कार्यकारिणी का भी धन्यवाद किया जो उन पर विश्वास कर के समय-समय पर हौसलाअफ़जाई करते रहते है।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/सुमन/संजीव
[ad_2]