Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा हलकों में कार्यालयों का शुभारंभ
हिसार, 2 मार्च (हि.स.)। हिसार लोकसभा क्षेत्र में सभी नौ विधानसभाओं में भाजपा कार्यालयों का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से यह शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में शनिवार को उकलाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा ने सबसे पहले लोकसभा स्तर पर कार्यालय खोले और आज हर विधानसभा स्तर पर कार्यालय खोलकर चुनावी लड़ाई का आगाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस जहां अपना संगठन भी नहीं बना पाई, वहीं चुनाव के बारे में तो शायद कांग्रेस सोच भी नहीं रही। कांग्रेस की फूट ने उसको चुनाव दौड़ से बाहर कर दिया है। इसी तरह अन्य विपक्षी पार्टियों का भी कोई आधार नहीं है।
हिसार लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा में कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। हिसार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार पिछली बार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करेगा। उन्होंने बताया कि उकलाना में कार्यालय उद्घाटन अवसर पर उपरोक्त के अलावा अमर पातड़, मीना शर्मा, सतपाल शर्मा, दिलबाग सिंह, सुशील रेड्डू, जोगेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, राममिलन शर्मा, वासुदेव शर्मा, सोयम सिंह, नरेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव