Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दीपोत्सव करने का किया आवाहन
हमीरपुर,20 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक एवं संस्कृति निधि योजना कानपुर विभाग के पूर्व प्रमुख गयादीन प्रजापति ने शनिवार को राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर घर-घर दीये बांटे। यह दीये गाय के गोबर से बनाए गए है जिन्हें लोगों ने हाथों हाथ लेते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए।
अयोध्या में राममंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हमीरपुर में भी लोगों में बड़ा उत्साह बढ़ गया है। जहां मंदिरों को चमकाया जा रहा है वहीं अब प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर दीपोत्सव मनाने के लिए अब दीये आम लोगों को दिये जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे गयादीन प्रजापति ने शनिवार से हमीरपुर शहर में घर-घर गोबर से बने दीये बांटने शुरू कर दिए है।
उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी पर घर-घर दीये जलाने का आवाहन किया। यह दीये जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, एसपी दीक्षा शर्मा, एसडीएम, सीएमओ समेत तमाम अधिकारियों को भी दीये दिए गए हैं। इस मौके पर संघ के पूर्व नगर संघ चालक अनिरुद्ध शुक्ला मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/मोहित