Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायगढ़, 2 फरवरी (हि.स.) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता आशा त्रिपाठी व पिता सुभाष त्रिपाठी साथ रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज यहां बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है।मैं बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करता हूं ।बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृतियां रगों में जोश भरती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दुश्मनों का मुकाबला करने में वे कभी रुके नही, थके नही। जब आतंवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते रहे।उन्होंने अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ शहादत दी।उनके इस अमर बलिदान को हम नमन करते हैं।
इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा सलामी दी गई।रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान