Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 07 जनवरी (हि.स.)। गोरखाली महिला कल्याण समिति ने जगजीतपुर में वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने लजीज भोजन का आनंद लिया और गीत संगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए जमकर जश्न मनाया।
महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पांडे एवं महामंत्री शारदा सुवेदी ने बताया कि वन भोज गौरखाली समुदाय की प्राचीन पंरपरा है जिसे खाजा भात कहा जाता था। आज के दौरान में इसका पालन किया जा रहा है। आधुनिक समय में महिलाएं इसे वन भोज के नाम से मनाती हैं।
पदमा पांडेय ने बताया कि किंवदंती के अनुरूप सास की नजर से बचते हुए बहुएं घर से चीजे चुरा कर लाती थी और जंगल में इकठ्ठा होकर जश्न मनाती थीं। उसी किंवदंती परंपरा को आज समाज की महिलाएं नए अंदाज में मनाती हैं, जिसमें परिवार के पुरुष और बच्चे भी उनका सहयोग करते हैं। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, सुतीक्षण मुनि ने सभी को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में पदम प्रसाद सुबेदी, लोकनाथ सुबेदी, समाजसेवी कमल खड़का, तारा अर्याल, चम्पा देवी उपाध्याय, सपना खड़का, रेखा शर्मा, माया रेवली, कल्पना बोहरा, कल्पना ओझा, लक्ष्मी शर्मा, विष्णु देवी भट्टराई, भगवती ओझा, कोमल न्यूपाने, कमला सुबेदी सहित गौरखाली समाज की सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।
हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/रामानुज
[ad_2]
Source link