[ad_1]

दक्षिण सालमारा (असम), 01 मार्च (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकाचर जिला मुख्यालय शहर हाटशिंगीमारी जिला अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। हाटशिंगीमारी इलाके के कोकराडांगा गांव निवासी सलमान हक की पत्नी जहांआरा बीबी ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया है।
जिला अस्पताल के सूत्रों ने आज बताया है कि महिला ने बिना किसी अस्त्रोपचार के स्वाभाविक रूप से तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। उल्लेखनीय है कि जहांनारा बीबी के एक समय में तीन लड़कों को जन्म देने की सूचना पाकर परिवार के साथ ही आसपास के लोगों में खुशी का माहौल बन गया है। चिकित्सकों ने बताया है कि मां और तीनों संतान पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद