[ad_1]

शोणितपुर (असम), 07 मार्च (हि.स.)। असम सरकार के शहरी विकास आदि मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने अपील की है कि आंदोलन आदि करके राज्य में बने विकास के माहौल को नष्ट नहीं करें।
उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी विकास की एक रोशनी देख रही है, जहां रोजगार एवं आत्मनिर्भर होने के कई साधन सामने आ रहे हैं। टाटा जैसी बड़ी कंपनी आज जागीरोड में 27 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। अच्छा परिवेश रहेगा तो और भी कंपनियां निवेश करने के लिए आगे बढ़कर आएगी, जिससे रोजगार के एक से बढ़कर एक साधन पैदा होंगे।
मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का एक महापर्व है। इस पर्व को सभी को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा भाजपा उम्मीदवार का कहीं कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मतों के अंतर से शोणितपुर के उम्मीदवार रंजीत दत्त चुनाव जीतेंगे।
मंत्री अशोक सिंघल आज ढेकियाजुली के निकटवर्ती कल्याणी देवालय में उपस्थित होने के दौरान स्थानीय संवाददाताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद