Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 03 फरवरी (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक बालिका की मौत हो गई। जिसकी हत्या का आरोप पड़ोस की एक महिला पर लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी विनोद की पुत्री तुलसी (11) की शनिवार को मौत हो गई। वह पड़ोस की ही एक महिला के यहां खेलने गई थी। परिजन उसे जिंदा होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। इधर, बालिका की हत्या की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव रैपुरा में एक बालिका की हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर लगा है। परिजनों के आरोप में महिला को हिरासत में ले लिया गया है। बालिका की मौत किन कारणों से हुई है, इसके लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रकरण में जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित