Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
चिरांग (असम), 14 मार्च (हि.स.)। चिरांग जिलांतर्गत बिजनी में आज अचानक लगी भीषण आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजनी कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास विष्णुपुर ऑटो स्टेशन के नजदीक सब्जी के एक गोदाम में आग लग गई।
आग से सब्जी का गोदाम जल गए और गोदाम के पास सुबल सरकार की मनिहारी की दुकान भी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलते ही बिजनी की अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/अरविंद