[ad_1]



पूर्व मेदिनीपुर, 08 मार्च (हि.स.)। कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी किस लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक में पूर्व न्यायाधीश के उम्मीदवारी के समर्थन में दीवार लेखन शुरू हो गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ना ही अभीजीत गांगुली ने और ना ही भाजपा ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कुछ प्रतिक्रिया दी।
इस बार लोकसभा चुनाव में तामलुक निस्संदेह कई हाई-वोल्टेज केंद्रों में से एक है। वर्ष 2009 तक यह लोकसभा केंद्र लक्ष्मण सेठ का था। हालांकि, वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद से यह केंद्र अधिकारी परिवार के पास है।
शुभेंदु अधिकारी ने वर्ष 2009 में माकपा के एक समय कद्दावर नेता रहे लक्ष्मण सेठ को हराकर यह सीट जीती थी। वह वर्ष 2016 तक इस केंद्र से सांसद रहे। हालांकि, उस समय शुभेंदु अधिकारी तृणमूल में थे। उन्होंने वर्ष 2016 में इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा चुनाव में खड़े हुए। तब दिब्येंदु अधिकारी ने तमलूक उपचुनाव जीता था। वर्ष 2019 में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। हिन्दुस्थान सामाचार/ धनंजय /गंगा