[ad_1]

मालदा, 06 फरवरी (हि.स.)। शराब दुकान के मैनेजर की हत्या के मामले में गाजोल थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल एक व्यक्ति को गाजोल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को सोमवार देर रात गाजोल-इटाहार थाने की सीमा संलग्न इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम खुदा बक्श है। वह उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाने के नामनिया इलाके का निवासी है।
उल्लेखनीय है कि शराब दुकान के मैनजेर चिन्मय बारुई को पिछले गुरुवार को शराब की दुकान बंद करने के बाद पैसे का बैग लेकर लौटते समय बदमाशों ने गोली मार दिया था। बाद में इलाज के दौरान मैनजेर की मौत हो गई। घटना की जांच के दौरान पुलिस को एक आपराधिक गुट की हाथ होने का शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और गाजोल-इटाहार थाना संलग्न इलाके से खुदा बक्श को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि आरोपित से पूछताछ के बाद बाकी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा