Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]





चोरी की 11 मोटरसाईकिल व तमंचा कारतूस समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार
झांसी,14 जनवरी(हि.स.)। जैसे-जैसे पुलिस हाईटेक होकर नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए अपराध पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है। वैसे ही तीव्रता के साथ अपराध करने वाले भी दो कदम आगे जाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। इसका उदाहरण आज देखने को मिला। जब स्वाॅट व नवाबाद थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ओएलएक्स पर चोरी की बाइक बेचने वाले दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी समेत 11 मोटरसाईकिल व तमंचा कारतूस बरामद किया है। इसका खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने चोरों के नए पैटर्न का खुलासा किया।
रविवार की शाम एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चोरों के ईजाद किए गए नए तरीके का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वाॅट टीम व नवाबाद थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोच कर उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक, एक स्कूटी, फर्जी दस्तावेज और तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि नवाबादथाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवंत पुरा जाने वाले मार्ग स्थित खाली प्लाॅट पर छापा मारकर 11 चोरी की बाइक और फर्जी दस्तावेज बरामद करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर निवासी अनिकेत यादव तथा उसके साथी मिशन कंपाउंड निवासी बॉबी यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक(शहर) ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश बाइक चोरी कर फर्जी एप्प के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ओएलएक्स पर उसे ऊंचे दामों में बेच देते थे। इसका खुलासा तब हुआ जब उनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पकड़े जाने पर पूरा मामला सामने आ गया।
उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक्स को ये लोग 15 से 20 हजार में बेचते थे। प्रपत्र भी ठीक उसी तरह तैयार करते थे कि कोई इसकी पहचान भी न कर सके। चोरों ने भी बताया कि अब तक वे करीब एक दर्जन बाइक बेच चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश
[ad_2]