Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-प्रबंधक ने दो दिन पहले इंदौर में लगाई थी फांसी
ग्वालियर, 28 फरवरी (हि.स.)। दो दिन पहले इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले पेटीएम फील्ड प्रबंधक की पत्नी ने ग्वालियर में जान देने का प्रयास किया। पत्नी ने आत्महत्या करने के इरादे से जहर गटक लिया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत अब सामान्य बताई गई है। जहर गटकने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी की प्रताडऩा से पति द्वारा जान देना बताया जा रहा है।
इंदौर के लसुडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले गौरव गुप्ता पेटीएम फील्ड प्रबंधक ने दो दिन पहले अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गौरव का शव कल ही इंदौर से ग्वालियर आया था। तारागंज में रहने वाले गौरव के अंतिम संस्कार के बाद परिवार गमगीन हालत में था तभी सुबह के समय गौरव की पत्नी मोहिनी गुप्ता ने भी आत्महत्या करने के इरादे से चूहे मारने वाली दवा खा ली। जब मोहिनी की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मोहिनी को देखा और तत्काल जहर वाले वार्ड में भर्ती कराया। समय रहते मोहिनी को चिकित्सकों ने उपचार कर उसे बचा लिया। मोहिनी की हालत में सुधार बताया गया है। जैसे ही जनकगंज थाना पुलिस को मोहिनी के जहर गटकने की जानकारी मिली तो प्रधान आरक्षक चिकित्सालय पहुंचे। मोहिनी ने पुलिस को बयान दिया है कि पति की मौत से आहत होने पर उसने जहर खा लिया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहिनी पति गौरव को नौकरी जाने के बाद मानसिक तनाव दे रही थी। पति के इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लेने के बाद से ही मोहनी परेशान हो गई और उसने भी जान देने के इरादे से जहर गटक लिया। थाने में अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है हालांकि पीडि़ता के बयान अवश्य ले लिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद