Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजकोट, 02 मार्च (हि.स.)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कच्छ जिले समेत सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में शनिवार सुबह बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राज्य में शनिवार और रविवार को बेमौसमी बारिश की अनुमान जताया है।
शनिवार सुबह से सौराष्ट्र के मौसम में अचानक बदलाव आया। हल्की ठंड और गर्मी का अहसास कर रहे लोगों को अचानक बारिश का सामना करना पड़ा। कच्छ से लेकर द्वारका तक बारिश होने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा के बीच बारिश हुई। कच्छ जिले की मुंद्रा, अंजार तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बारिश का दौर रहा। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में रबी फसल तैयार खड़ी है, किसान कटाई की राह देख रहे हैं। बेमौसमी बारिश से उनकी फसलों की व्यापक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी जमा हो गया। दूसरी और उत्तर गुजरात में भी थराद क्षेत्र में बारिश हुई। यहां भी सुबह-सुबह बादलों ने गड़गड़ाहट करते हुए पानी बरसाया। शनिवार को राज्य के 22 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। उत्तर गुजरात के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/वीरेन्द्र