Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


-मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नवनिर्मित कलेक्टर कार्यालय की तख्ती का अनावरण कर निरीक्षण किया
वडोदरा, 03 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा में दीवालीपुरा क्षेत्र में नवनिर्मित जिला कलेक्टर कार्यालय का रविवार का लोकार्पण कर निरीक्षण किया। उन्होंने जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की उच्चाधिकारियों को सीख दी।
राजस्व विभाग द्वारा दीवालीपुरा क्षेत्र में ओ.पी. रोड पर 22.05 करोड़ रुपयो की लागत से निर्मित कलेक्टर कार्यालय में लोगों की सुविधाओं के साथ विभिन्न कक्षों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा भूतल पर जनसेवा केन्द्र भी बनाया गया है, जबकि सभी व्यक्तियों के बैठने योग्य मीटिंग रूम और इकोफ्रेंड्ली, सुगम्य भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कार्यालय भवन का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, विधानसभा में मुख्य सचेतक बालकृष्णभाई पटेल सहित महानुभावों ने तख्ती के अनावरण के बाद कलेक्टर कक्ष को देखा। यहां कलेक्टर कार्यालय पर आधारित एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर बीजल शाह तथा रेसिडेंट एडिशनल कलेक्टर डॉ बी.एस. प्रजापति द्वारा स्वागत संबोधन किया गया।
महानुभावों के आगमन का नृत्य के साथ स्वागत-सत्कार किया गया, जिसमें 50 से अधिक कलाकार सहभागी हुए। मुख्यमंत्री ने वडोदरा शहर-जिले में कार्यरत उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इस बैठक में सांसद, विधायक सहित अग्रणी सहभागी हुए।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/आकाश