Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिवसागर (असम), 17 जनवरी (हि.स.)। असम के कृषि क्षेत्र में क्रांति आ रही है। आज लगभग दस क्विंटल लैबलैब बीन्स लंदन को सफलतापूर्वक निर्यात किया गया।
लैबलैब बीन्स को स्थानीय रूप से उरोही के नाम से जाना जाता है। शिवसागर जिले के निताईपुखुरी में दिहिंगपरिया फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) के किसानों ने यह निर्यात किया।
राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह एफपीसी द्वारा निर्यात की गई दूसरी खेप है। हाल ही में 500 किलोग्राम उरोही का निर्यात किया गया था। मंत्री ने अपनी खुशी व्यक्त की और बागवानी विभाग के अधिकारियों, शिवसागर जिला कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों, एपीएआरटी और उरोही के उत्पादन में शामिल प्रत्येक किसानों को बधाई दी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे आने वाले दिनों में फसल निर्यात के चलन को और बढ़ाकर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था में एक नई क्रांति की शुरुआत होगी।
प्लेटफॉर्म एक्स पर अतुल बोरा ने लिखा, “माघ के पहले दिन असम के कृषि क्षेत्र के लिए अच्छी खबर! शिवसागर जिले के निताईपुखुरी में दिहिंगपरिया एफपीसी के किसानों द्वारा उत्पादित 1,000 किलोग्राम लैबलैब बीन्स (उरोही) को लंदन में निर्यात किया गया। यह एफपीसी द्वारा निर्यात की गई दूसरी खेप है। हाल ही में 500 किलोग्राम उरोही का निर्यात किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद