[ad_1]

जोधपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान से चौदह साल पहले आकर यहां बसे पाक नागरिक से स्थानीय व्यक्ति ने विश्वास में लेकर बड़ी धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते का गलत उपयोग कर डाला। पीडि़त को तमिलनाडु पुलिस को नोटिस मिला तो उसका माथा ठनका। पाक नागरिक यहां कपड़े का कारोबार करता है। अब आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
पाक विस्थापित हाल डीपीएस चौराहा निवासी सुनीलराम पुत्र जगरूप की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पाकिस्तान से वर्ष 2010 में भारत आया था, बाद में यहां पर बस गया। जोधपुर में डीपीएस चौराहा के पास में उसने अपने एक कपड़े की दुकान श्री बालाजी कलेक्शन के नाम से खोल रखी है। उसके पड़ौस में ही मोतीराम नाम का एक शख्स दुकानदारी करता है। जिसका एक रिश्तेदार चांदणा भाखर जोशी कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार का आना जाना रहता था। इस कारण देवेंद्र से उसकी भी जान पहचान हो गई। बाद में देवेंद्र उससे रुपये उधार लेता और देता था। उसका व्यवहार अच्छा होने से काफी घनिष्टता बढ़ गई। देवेंद्र के सहयोग सुनीलराम ने एक निजी बैंक में खाता खुलवाया गया था। इसके बाद गत साल देवेेंद्र ने कहा कि वह बिजनैस के लिए रुपये चाहते है और उसका खाता यूज लेना चाहता है।
विश्वास करते हुए सुनीलराम उसे अपने बैंक के चालू खाता संबंधी जानकारी देने के साथ लेन देन का कह दिया। उसे खाता संबंधी जानकारी गल साल 22 सितंबर को दी गई थी। जिसके बाद देवेंद्र ने उसके बैंक खाते का यूज लेते हुए लेन देन करने लगा। अभी हाल ही में तमिलनाडु पुलिस का नोटिस सुनीलराम को मिला कि उसके बैंक खाते से बड़ा फ्रॉड लेनदेन हुआ है। रिपोर्ट में आरोप है कि चांदणा भाखर जोशी कॉलोनी निवासी देवेेंद्र द्वारा उसके बैंक खाते का गलत इस्तेमाल करते हुए बड़ा फ्रॉड किया गया है। मामले में बोरानाडा पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप