Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमीरपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। थाना जरिया के बरगंवा गांव में शादी से दो सप्ताह पूर्व ही लड़का रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। जिससे परिजन परेशान हैं। बुधवार को लड़के के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर लड़के का पता लगाने की मांग की है। जबकि लड़की के पिता ने दहेज की खातिर लड़के को गायब करने का आरोप लड़के पक्ष के लोगों पर लगाया है।
क्षेत्र के बरगवा गांव निवासी बुद्धराम प्रजापति ने बुधवार को थाना जरिया में तहरीर देकर कहा है कि उसका लड़का धीरेन्द्र कुमार पीएसी महोबा में कार्यरत है। उसकी 18 फरवरी को शादी होना निश्चित है। वह 5 फरवरी को ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर के लिए निकला है और अभी तक घर नहीं आया है। उसने लड़के का पता लगाने की मांग की है। जबकि राठ के बारह खंभा छोटी जुल्हैटी मुहाल निवासी लड़की के पिता पहलवान सिंह ने थाना राठ व जरिया पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि लड़के के पिता बुद्धराम प्रजापति व परिवारजनों पर दस लाख रूपया अतिरिक्त दहेज की मांग करने तथा उसकी पूर्ति न करने के कारण लड़के को गायब करने का आरोप लगाया है।
इस सम्बंध में सीओ आशीष यादव का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा। थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित का कहना है कि लड़का महोबा से चला है। इसलिए विभागीय कमांडेंट से मिलना चाहिए। फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा। फिरहाल दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोपों के बीच मामला रहस्यमई प्रतीत हो रहा है। लोगों के बीच मामले की चर्चा जोरों पर है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/बृजनंदन