Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 27 जनवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में हरकी पैड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक हुई।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरकी पैड़ी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सन्दर्भ में ली (एलईए) एसोसिएट्स साउथ एशिया प्रालि के पदाधिकारियों के साथ सौन्दर्यीकरण की डीपीआर तैयार करने में किन-किन बातों का ध्यान रखना है, के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श किया।
गर्ब्याल ने बैठक में हरिद्वार की स्थाई जनसंख्या और फ्लोटिंग जनसंख्या, श्रद्धालुओं का आगमन, यहां अखाड़ों की कितनी संख्या है। उनसे कितने लोग जुड़े हैं। अखाड़ों की पेशवाई का क्या-क्या रूट है? महाकुम्भ, अर्द्धकुम्भ,कांवड़ मेले तथा वर्षभर के लगभग 15 स्नान पर्वों में कितने श्रद्धालुओं का आगमन होता है। किन-किन स्थानों में हमें पार्किंग की व्यवस्था करनी है।आस्था पथ के रखरखाव की व्यवस्था आदि पहलुओं पर चर्चा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सतीकुण्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक पौराणिक महत्व का स्थल है। इसका पौराणिक अध्ययन करके इसको हमें विश्व स्तरीय स्थल के रूप में कैसे विकसित करना है। इस पर फोकस करना है। इसके अतिरिक्त सतीकुण्ड के बाहरी हिस्से में जो मन्दिर है, उसको भी साथ में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दक्ष मन्दिर में श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें, इसके लिये श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना सुगम बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अस्थि विसर्जन के लिये श्रद्धालु कनखल पहुंचते हैं, इसे भी हमें ध्यान में रखना होगा। इसके अतिरिक्त मायापुर स्थित नारायणी शिला में भी बड़ी तादात में श्रद्धालु आते हैं, यहां भी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का विकास करना होगा।
हरकी पैड़ी क्षेत्र का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसका किस तरह से विस्तार किया जा सकता है। घाटों को कैसे विकसित करना है तथा बाजार, धर्मशालाओं के ऐतिहासिक स्वरूप को कैसे बरकरार रखना है आदि तथ्यों पर विचार करना है।
बैठक में ली (एलईए) एसोसिएट्स साउथ एशिया प्रालि0 के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से विभिन्न विभागों लोक निर्माण, सिंचाई, नगर निगम हरिद्वार, एचआरडीए, सिडकुल, परिवहन, पुलिस आदि से डॉटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दिवेश शाशनी, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जीएमडीआईसी श्रीमती पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू,अधिशासी अभियन्ता पेयजल राजेश गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एसएनए नगर हरिद्वार श्याम सुन्दर, टीम लीडर ली एसोशियेट्स प्रालि वाई रमेश, प्रोजेक्ट को आर्डिनेटर सुनील गुप्ता सहित सम्बन्धित पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज