[ad_1]

आजादगढ़ में हुई वारदात, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
नशे का आदि है आरोपी युवक, पिता है सब-इंस्पेक्टर पद से हैं रिटायर
रोहतक, 16 जनवरी (हि.स.)। अर्बन एस्टेट थाना के अंतर्गत आजाद गढ़ में नशे के आदि एक युवक ने मंगलवार को तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एफएसएल व डीएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पिता उप-निरीक्षक पद से रिटायर हैं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि आजाद गढ़ स्थित एक मकान में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और शव बैड पर ही पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि रिटायर्ड उप-निरीक्षक रणबीर सिंह का बेटा नशा का आदि था और परिवार में झगड़ा रखता था। नशे के चलते ही युवक ने अपनी मां सुनीता देवी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आजादगढ़ स्थित गैस गोदाम के पास वाली गली में एक मकान में युवक ने अपनी मां की हत्या की है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव बैड पर पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस का मानना है कि तेजधार हथियार से महिला का गला रेता गया है और गले पर निशान भी मिले है। पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव