[ad_1]

बंगाईगांव (असम), 08 मार्च (हि.स.)। बंगाईगांव जिले के बैटामारी थानांन्तर्गत तालगुड़ी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज बताया कि उत्तर सालमारा अनुमंडल पुलिस अधिकारी और बैटामारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान 3312 प्रतिबंधित नशीली गोलियां जब्त कीं गई।
नशीली गोलियों के साथ पुलिस ने तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के पास से एक बाइक तथा बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी भी जब्त करने में कामयाबी हासिल की।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान नजर अली और रेजाकुल इस्लाम के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों ही व्यक्ति पहले भी इसी प्रकार से ड्रग्स की तस्करी में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद