[ad_1]

नाहन, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जिला सिरमौर के अंतर्गत बुधवार को उपमंडल संगडाह के मुख्यालय करीब आठ किलोमीटर दूर अँधेरी के पास दो निजी बसों के टकराने से लगभग आठ लोग घायल हो गए। घायलों को संगड़ाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना का कारण तीखा मोड़ माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील