[ad_1]

कामरूप (असम), 29 फरवरी (हि.स.)। एक विशेष ‘आस्था’ ट्रेन राम भक्तों के साथ कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया रेलवे स्टेशन से गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे अयोध्या की ओर रवाना हुई। यह ट्रेन शुक्रवार की रात को अयोध्या पहुंचेगी।
लमडिंग-कटरा-लमडिंग आस्था स्पेशल ट्रेन से 550 राम भक्त अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रियों के अयोध्या पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ता वहां रहने और मंदिर में दर्शन करने में भी मदद करेंगे। रंगिया में यात्रा से पहले भाजपा ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के उत्तर कामरूप के अध्यक्ष सुबल पाल और दरंग जिला अध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा भी मौजूद थे और उन्होंने यात्रियों को बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत